नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम ने गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा को अलग-अलग कर कूड़ा गाड़ी में डालने का किया अनुरोध, ना करने पर की जाएगी कार्रवाई

हल्द्वानी। 9 दिसंबर 2025 को नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा ठोस अवशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत स्रोत पर कूड़ा एकत्रीकरण कर सोर्स सेग्रीगेशन के अंतर्गत गीला कूड़ा सूखा कूड़ा अलग-अलग कर कूड़ा गाड़ी को दिए जाने हेतु श्रीजी स्वयं सहायता समूह के सहयोग से वार्ड 51 मयूर विहार में आरंभ किया गया। नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी  परितोष वर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह के साथ घर-घर जाकर कूड़े के पृथक्करण हेतु लोगों को जागरूक किया गया नगर आयुक्त द्वारा लोगों से आवाहन किया गया कि लोग घर पर ही कूड़ा प्रथक्करण करें और कूड़ा गाड़ी को दें।

नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम ने गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा को अलग-अलग कर कूड़ा गाड़ी में डालने का किया अनुरोध, ना करने पर की जाएगी कार्रवाई नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम ने गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा को अलग-अलग कर कूड़ा गाड़ी में डालने का किया अनुरोध, ना करने पर की जाएगी कार्रवाई

कूड़ा गाड़ी के माध्यम से कूड़ा एमआरएफ सेंटर में पहुंचाया जाएगा जहां कूड़े का आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जाएगा  जिससे हल्द्वानी स्वच्छ और सुंदर होगा । वार्ड 51 के उपरांत सभी वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कूड़ा पृथक्करण हेतु सहयोग लिया जाएगा ।

जागरूकता कार्यक्रम में  गणेश भट्ट सहायक लेखा अधिकारी , डॉ आई पी पंत नगर परियोजना प्रबंधक,  भाषित पाठक, रजनी नैनवाल एवं अर्चना सहित 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।