देवभूमि की देवत्व परंपरा को सशक्त करने की पहल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मंदिरों को भजन–पूजन सामग्री किट की गई भेंट,बसंत पंचमी पर लोहाघाट के रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की पूजा-अर्चना, जनपद के लोगों की सुख-शांति की कामना की

Spread the love

 

 

फोटो – लोहाघाट के रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत पुजारियों को पूजा सामग्री एवं संगीत किट भेंट करते जिलाधिकारी मनीष कुमार।

लोहाघाट। देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की ध्वज पताका फहराते हुए पूरे देश में सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ उनके द्वारा यहां के सभी मंदिरों से भजन कीर्तनों गूंज प्रवाहित करने की एक सराहनीय पहल कि गई है। इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए लोहाघाट के प्रसिद्ध रिशेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन को सहज और प्रभावी बनाने हेतु पूजन सामग्री, आसान भजनों की पुस्तक एवं संगीत से जुड़ी सामग्री का किट भेंट किया जा रहा है। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री की ओर से लोहाघाट नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान पूजा सामग्री एवं संगीत किट भगवान शिव के पुजारी लक्ष्मण सिंह एवं महंत रमेश गिरी को सौंपा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “भक्ति में शक्ति और प्रार्थना में संगीत का विशेष महत्व है। जब भजन और साधना के स्वर गूंजते हैं, तब व्यक्ति स्वयं को ईश्वर में समर्पित कर देता है और उसके आचार-विचार एवं संस्कार सकारात्मक दिशा में परिवर्तित होते हैं।” कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे ने शंखनाद कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, अनिल जोशी, मनोज कापड़ी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, चंपावत के बीडीओ अशोक अधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौजूद पुजारियों एवं श्रद्धालुओं ने धर्म रक्षक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देवभूमि की रक्षा एवं सनातन परंपरा के संवर्धन हेतु आशीर्वाद दिया। साथ ही जनसेवा को नारायण सेवा मानकर कार्य कर रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार को भी इसी प्रकार सेवा भाव से कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *