सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम, रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में 128 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण

Spread the love

फोटो – जनसमस्याओं का निराकरण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार, साथ में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती एवं अन्य अधिकारी।

 

लोहाघाट । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज रामलीला मैदान, नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की। इस अवसर पर नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 128 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से अधिकांश का तत्काल मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों द्वारा केंद्रीय विद्यालय के निमार्णाधीन भवन के विस्तार में आड़े आ रहे बिजली पोलों को अन्य स्थान स्थापित करने को समाजसेवी सचिन जोशी का कहना था इस बांधा के कारण भवन का निर्धारित समय पर पूर्ण होंना संभव नहीं है। जिसके लिए तत्काल करवाही की जानी चाहिए वहीं मनोज कापड़ी ने ने कृषि विज्ञान केंद्र को लिलियम की खेती के लिए स्वीकृत एक करोड़ रुपये की धनराशि को किवी उत्पादन में उपयोग करने तथा केन्द्र के माध्यम से “प्रो – ट्रे” के माध्यम से उन्नत सब्जी पौध तैयार कर किसानों को वितरित करने की मांग रखी। जिसे जिलाधिकारी द्वारा सही मांग बताई गई।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की समस्याओं को नजदीक से समझने और त्वरित समाधान का अवसर मिल रहा है। साथ ही यह भी विचार किया जा रहा है कि क्षेत्र में रोजगार एवं विकास के लिए और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इसे 20 दिनों के लिए और बढ़ाया गया है तथा अब सघन आबादी वाले क्षेत्रों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

नगरीय क्षेत्र में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा की गई “क्विक एक्शन” कार्यवाही से फरियादियों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली। शिविर के सफल संचालन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, एसडीएम नितेश डांगर, नगर पालिका के ईओ सौरव नेगी, अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी सहित नगर क्षेत्र के सभी सभासदों का सहयोग रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं चिकित्सा विभाग द्वारा लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर के माध्यम से लगभग 450 लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से लाभ उठाया।

इस अवसर पर तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी रीता गहतोड़ी ने नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के यौवन और जीवन दोनों को बर्बाद कर देता है। उन्होंने शिविर के संचालन में भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *