कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिलेगा पुलिस पदक,2017 से 20 तक लोहाघाट की 36वीं वाहिनी में भी दें चुंके हैं उल्लेखनीय सेवा

Spread the love

 

फोटो – कमांडेंट सुभाष यादव

लोहाघाट। आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव को 26 वर्षों की बेदाग, समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर “उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके अनुकरणीय नेतृत्व, उच्च प्रोफेशनलिज्म और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

गांव उमरी अहारा, मुंडरवा (बस्ती, उत्तर प्रदेश) निवासी यादव ने सैनिक स्कूल लखनऊ से शिक्षा प्राप्त कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया और अगस्त 1999 में आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में सेवा प्रारंभ की। उन्होंने उत्तराखंड, अरुणाचल, सिक्किम, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जैसे कठिन क्षेत्रों सहित एनएसजी में छह वर्षों तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। कमांडेंट के रूप में उन्होंने लोहाघाट की 36वीं वाहिनी के अलावा 47वीं और 39वीं बटालियन की सफल कमान के दौरान उनकी यूनिट्स को सर्वश्रेष्ठ बटालियन के खिताब मिले। चीन के साथ गलवान संघर्ष में इन्होंने जाबांजी के साथ नेतृत्व किया सिक्किम बाढ़ राहत और कैलाश मानसरोवर यात्रा जैसे अभियानों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वर्तमान में वे ग्रेटर नोएडा में 39वीं बटालियन के कमांडेंट के रूप में तैनात हैं। कमांडेंट यादव की 36वीं बटालियन में दी गई विशिष्ट सेवाओं को आज भी याद किया जाता है। उन के समकक्ष वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने भी उन्हें बधाई दी है

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *