धामी सरकार की विकास रफ्तार तेज, ग्रामीण अंचलों को मिली 8.39 करोड़ की सड़क सौगात ,मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में नए मोटर मार्गों को स्वीकृति, दूरस्थ गांवों को मिलेगा पक्के रास्तों का सहारा

Spread the love

 

 

 

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए मोटर मार्गों के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी में रेगल बैण्ड मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक नए ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण तथा मंच–तामली मोटर मार्ग को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक मोटर मार्ग निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है।

इन तीनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए कुल 8.39 करोड़ रुपये की धनराशि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के माध्यम से वित्तपोषित की जाएगी।

सरकार के इस निर्णय से लंबे समय से सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क निर्माण के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी, किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी तथा स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता मजबूत होने से ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के इस फैसले को ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *