मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 8 से 11अप्रैल तक चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Spread the love

 

 

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में 8 अप्रैल से चार दिवसीय दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में नेत्र रोग, बाल रोग एवं जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण और उपचार करेंगे।

आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महराज के अनुसार, कोलकाता से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मायावती के लिए रवाना हो चुकी है और शिविर के दौरान क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

हालांकि, ईएनटी (कान, नाक, गला) सर्जन के अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण इस बार ईएनटी से संबंधित सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *