मनरेगा पर मोदी सरकार का बुलडोज़र, कांग्रेस सड़कों पर उतरी,जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में “मनरेगा बचाओ संग्राम” पहुँचा डूंगरी फर्त्याल।

Spread the love

फोटो – मनरेगा श्रमिकों को कांग्रेस के विरोध पत्र उन्हें सौंप कर संबोधित करते चिराग।

लोहाघाट। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में चल रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आज ग्राम पंचायत डूंगरी फर्त्याल के बूँगा फर्त्याल में मनरेगा श्रमिकों के साथ पंचायत स्तर की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि मनरेगा से “गारंटी” शब्द हटाकर सरकार गरीबों के काम करने के अधिकार पर हमला कर रही है। अब काम का फैसला ग्राम पंचायत नहीं, बल्कि सरकार के चहेते ठेकेदार करेंगे, जिससे पंचायत व्यवस्था को दरकिनार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत के खिलाफ साजिश है। बैठक में श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और पर्चे वितरित किए गए।

इस दौरान कैलाश राम, गिरीश राम, अनिल कुमार, श्याम राम, बबलु राम और उमेद राम सहित अन्य श्रमिक उपस्थित रहे।

अंत में जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ गांव गांव आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *