
- फोटो – जिलाधिकारी को अपने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देती छात्रा इंदिरा कुलियाल। थे
लोहाघाट। चम्पावत में इस वर्ष आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव को जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में नया स्वरूप और नई पहचान मिल रही है। “क्विक एक्शन, क्विक डिसीजन” और नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले जिलाधिकारी की पहल पर जिले में पर्यटन और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज 95 किलोमीटर लंबी डाउनहिल साइकलिंग एवं चुका से खिरद्वारी तक माउंटेन हिल बाइकिंग अभियान का आयोजन किया गया। आइटीबीपी की 36वीं वाहिनी परिसर से कमांडेंट संजय कुमार और जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान के दौरान बनलेख, अमोड़ी, चल्थी धनुष पुल, सूखीढांग, किरोड़ा और टनकपुर स्टेडियम में फीडिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस साहसिक यात्रा में आईटीबीपी के 15 जवानों के साथ पिथौरागढ़ और चम्पावत के 10 युवा भी शामिल हुए, जिससे युवाओं में रोमांच और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला।
शुभारंभ अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, सहायक सेनानी अनिल कुमार, मनमोहन, प्रिंस दत्ता, डॉ. फिलिप, डॉ. शुभम मोहनपुरिया, एसएम दिनेश बिष्ट, इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा, सुखबीर सिंह और मनोज परिकर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि आईटीबीपी सदैव जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से देर रात सूचना मिलने के बावजूद जवान सुबह पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ तैयार मिले, जो बल की तत्परता और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मॉडल जिले में पर्यटन विकास, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में आईटीबीपी की सक्रिय भागीदारी रही है।
जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव मॉडल जिले में साहसिक पर्यटन के नए द्वार खोल रहा है। ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि जिले की प्राकृतिक सुंदरता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अभियान के दौरान पुलिस और स्काउट टीम मार्गदर्शन करते हुए आगे बढ़ी, जिससे प्रतिभागियों को सुरक्षित मार्ग और सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सका।
फोटो – साहसिक साइकलिंग अभियान को हरी झंडी दिखाते कमांडेंट संजय कुमार एवं जिला पर्यटन अधिकारी लता
[2/21, 5:28 PM] Lohaghat Ganesh Datt Pandey Ji: लधियाघाटी में नेटवर्क समस्या को लेकर छात्रा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
चम्पावत। लधियाघाटी क्षेत्र में लंबे समय से बनी नेटवर्क समस्या को लेकर क्षेत्र की छात्रा इंदिरा कुलियाल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल दौर में संचार सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन लधियाघाटी के लोग अब भी बेहतर नेटवर्क सुविधा से वंचित हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन फॉर्म भरने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सरकारी योजनाओं की जानकारी और बैंकिंग कार्यों में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरा कुलियाल ने लधियाघाटी क्षेत्र में श्रम कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर लगाए जाने की भी मांग की, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


