नैनीताल/हल्द्वानी। हल्द्वानी के भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने वार्ता करते हुए गन्ना किसानों के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए धामी सरकार ऐतिहासिक काम कर रही है। और किसानों के बीच किसान मोर्चे ने जाकर किसानों की समस्याओं को भी सुना है जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को उन समस्याओं से अवगत कराया जिससे किसानों के लिए सरकार अपने से कार्य करेंगी । इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द किसान मोर्चा के जिले और मंडल स्तर पर गठन और विस्तार किया जाएगा जिसमें खेती किसानी से जुड़े किसान कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी और वे स्वयं उनसे संपर्क साधेंगे।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उमेश शर्मा अन्य मौजूद रहें।