लोहाघाट के अस्पतालों व क्लीनिकों में फायर सेफ्टी पर सख्ती, लीड फायरमैन सुनील जोशी के नेतृत्व में अभियान , ओडिशा अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य संस्थानों में मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम तेज

Spread the love

फोटो – लोहाघाट में लीड फायरमैन सुनील जोशी के नेतृत्व में फायर विभाग की टीम अस्पतालों व क्लीनिकों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देती हुई।

 

 

लोहाघाट। ओडिशा के कटक स्थित मेडिकल कॉलेज में हुई भीषण आग की घटना के बाद उत्तराखंड में स्वास्थ्य संस्थानों की अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में आज लोहाघाट क्षेत्र में फायर विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

फायर स्टेशन की टीम ने लीड फायरमैन सुनील जोशी के नेतृत्व में लोहाघाट के विभिन्न अस्पतालों एवं क्लीनिकों में पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की। इस दौरान डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

टीम द्वारा संस्थानों में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता की भी जांच की गई। साथ ही इमरजेंसी एग्जिट मार्गों को साफ व बाधारहित रखने, विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने तथा ऑक्सीजन सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं क्लीनिकों में समय-समय पर फायर सेफ्टी ऑडिट और मॉक ड्रिल आयोजित करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों के लिए जरूरी निर्देश दिए गए कि वे

फायर सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य, उपकरणों की नियमित जांच, मॉक ड्रिल का आयोजन, इमरजेंसी एग्जिट मार्ग खुले रखें, स्टाफ को अग्निशमन प्रशिक्षण देना जरूरी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *