आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न प्रकरणों पर की सुनवाई

Spread the love

हल्द्वानी। मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद,पेयजल,रोडवेज स्टेशन पर अनावश्यक बसों के खडा होने आदि जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही की।

 

हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया।

 

*पुरानी फर्म के आधार पर विभिन्न कंपनियों को पंजीकृत कर उसके आधार पर भू काननू का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से भूमि क्रय करते हुए भूमि दस्तावेजों के आधार पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाने के मामले पर आयुक्त ने इस प्रकरण पर जांच करते हुए खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।*

 

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा एवं कालूसिद्ध मन्दिर के आसपास बसों एवं ठेला-रेहडी खड़े होने के कारण जाम की समस्या के संबंध में प्राप्त शिकायत पर जाम से निजात हेतु पुलिस महकमे को कार्यवाही के निर्देश दिये गए।*

*रामनगर मालचौधचौड में लोनिवि द्वारा गुणवत्ताविहीन टाइल्स के सन्दर्भ में प्राप्त शिकायत पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये जांच के निर्देश।*

 

जनसुनवाई में मुख्यतयाः शिकायत काशीपुर से आई, जिसमें लोगों द्वारा पुरानी फर्म के आधार पर 5 नई कम्पनियां बनाकर एवं भू-कानून का उल्लंघन कर विभिन्न स्थानों पर भूमि क्रय करने व भूमि के दस्तावेजों के आधार पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत को आयुक्त ने गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी को शीघ्र जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा इस प्रकार का कृत्य कतई स्वीकार नही किया जायेगा जो भी इसमें संलिप्त होगा उनके विरूद्व कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 

जनसुनवाई में लोगों द्वारा शिकायत की गई कि हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा के बाहर निजी एवं रोडवेज की बसें खडी कर सवारियों को गन्तव्य स्थानों के बिठाया जाता है जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति होती है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि रोडवेज बस स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर कोई भी रोडवेज एवं निजी बसों द्वारा यात्रियों का नहीं बिठाया जायेगा। इसके लिए पुलिस महकमा नियमित चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें साथ ही कालूसिद्ध मन्दिर के आसपास ठेला एवं रेहडी लगने से मुख्य मार्ग पर जाम लगने से लोगों के आवागमन में असुविधा होती है जिस पर आयुक्त ने शीघ्र ठेला व रेहडी हटवाने के निर्देश दिये।

 

जनसुनवाई में विभिन्न लोगों द्वारा भूमि क्रय करने व धनराशि लेनदेन के मामलोें में शिकायतकर्ताओं की उनकी धनराशि लौटाये गये और सम्बन्धित व्यक्तियों द्वारा चैक उपलब्ध कराये गये जिस पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया गया।

 

जनसुनवाई में संजय नेगी रामनगर द्वारा मालधचौड क्षेत्र में लोनिवि द्वारा सडक मार्ग में कराये जा रहे इंटरलाकिंग टाइल्स कार्य की गुणवत्ता की शिकातय की गई। जिस पर आयुक्त ने तत्काल अधिशासी अभियंता लोनिवि को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

 

जनसुनवाई में बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासियों ने इन्द्रानगर, किदवई नगर, उजाला नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पार्षदों द्वारा नालियों में जाली लगवाने,स्ट्रीट लाईट,पेयजल, विद्युत आदि की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर आयुक्त ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये।

 

जनसुनवाई में गांधीनगर क्षेत्र के लोगों द्वारा गांधीनगर में पैदल मार्ग व ड्रेनेज सिस्टम, काठगोदाम क्षेत्र में भूमि विवाद व सरकारी भूमि में अतिक्रमण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर आयुक्त ने राजस्व विभाग को मौके पर सरकारी भूमि चिह्नित करते हुए तत्काल सीमांकन आदि करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *