पूर्णागिरी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती जा रही है भीड़ अवकाश होने के कारण लोग परिवार सहित मां के कर रहे हैं दर्शन

Spread the love

 

 

 

टनकपुर/चंपावत। पूर्णागिरि मेले में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस बीच अवकाश होने के कारण भी लोग परिवार सहित मां के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इस बीच मौसम में भी तपिश बढ़ती जा रही है। मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी के अनुसार मेले में तीर्थ यात्रियों का दबाव लगातार बना हुआ है तथा सभी व्यवस्थाएं चौक चौबंद है। शारदा घाट में गंगा आरती के साथ यहां स्नान घाट में जल पुलिस को ऐसा स्थान दिया गया है जिससे वह पूरी स्थिति पर बराबर नजर बनाए रखें हुए है। पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह पाऊं की व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थानों से धर्मवलंबियों द्वारा यहां भंडारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हजारों लोग प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण कर रहे हैं। मेले में स्वच्छता व चिकित्सा को व्यस्तित रूप दिया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ मेला प्रशासन का ध्यान स्वच्छता पर विशेष रूप से केंद्रित है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मेला प्रशासन को इस बात के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि यहां आने वाले प्रत्येक यात्री का एक मेहमान की तरह स्वागत एवं सम्मान किया जाना चाहिए। जिससे वह आने वाले समय में अपने क्षेत्र के और तीर्थ यात्रियों का इस और रुक कर सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *