16 किमी पैदल सफर को मजबूर दिगालीचौड़ के विद्यार्थी , विद्या वाहिनी योजना का लाभ नहीं Add Postमिलने से जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों में रोष, डीएम से वाहन की मांग

Spread the love

 

फोटो : दिगालीचौड़ में विद्या वाहिनी वाहन की मांग को लेकर बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं समिति सदस्य।

लोहाघाट। ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में दूरस्थ गांवों से पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी को लेकर जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों में रोष है। विद्यार्थियों को रोजाना 10 से 16 किमी या उससे अधिक दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। कई बच्चे दो से ढाई घंटे पैदल चलकर विद्यालय पहुंचते हैं।

समस्या को लेकर विद्यालय में SMC, PTA, ग्राम प्रधानों और अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी से विद्या वाहिनी अथवा अन्य परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रस्ताव पर 50 से अधिक ग्रामीणों व अभिभावकों ने हस्ताक्षर किए। ग्राम प्रधान बांकू हरीश कुमार, बिंडा पूजा देवी, चौड़ला पूजा बोहरा, SMC अध्यक्ष गोविंदी देवी और PTA अध्यक्ष ललित कुमार भट्ट समेत अन्य लोगों ने कहा कि लंबी दूरी पैदल तय करने से बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कम से कम एक-दो छोटे वाहनों की तत्काल व्यवस्था की मांग की।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *