वार्षिक स्थानान्तरण के फलस्वरूप रिक्त हुए पदों पर अतिथि प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक की तैनाती ,रा०बा०इ०का० बेतालघाट, विकास खण्ड- बेतालघाट में तैनाती दी गई है

Spread the love

 

नैनीताल/भीमताल 05 सितंबर 2026 सूवि।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल आर० एस० नेगी ने अवगत कराया कि मा० सर्वोच्च न्यायालय में योजित विशेष अनुज्ञा याचिका में पारित निर्णय दिनांक 14 जनवरी 2020 के अनुपालन में निर्गत शासनादेशों के क्रम में वार्षिक स्थानान्तरण के फलस्वरूप प्रभावित अतिथि शिक्षकों को रिक्त पदों के प्रति नितान्त अस्थाई रूप से समायोजित किया गया है।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि कुल *07 अतिथि शिक्षकों* को रा०बा०इ०का० बेतालघाट, में तैनाती दी गई है। जिसमें

*अतिथि प्रवक्त के तहत 04 पद* भरे गए हैं जिसमें

राजनीति विज्ञान विषय में श्रीमती मंजू सुनौरी, अंग्रेजी विषय में श्रीमती सपना गोस्वामी, अर्थशास्ञ में श्रीमती शिखा पाण्डेय एवं हिन्दी विषय में श्रीमती मुन्नी देवी

 

*इसी प्रकार अतिथि सहायक अध्यापक एल०टी० में 03 पद भरे गए हैं* जिसमें व्यायाम विषय में हंसा शर्मा,विज्ञान तृप्ता जोशी एवं हिन्दी विषय में हेमा देवी को नियुक्त किया गया है।

सभी 07 अतिथि शिक्षकों को *रा०बा०इण्टर कॉलेज, बेतालघाट* में रिक्त पदों पर समायोजित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी है। नियमित नियुक्ति (सीधी भर्ती/पदोन्नति/स्थानान्तरण) होने पर यह व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी। अतिथि शिक्षकों को शिक्षण कार्य हेतु प्रतिमाह नियत मानदेय *रु० 25,000/- (पच्चीस हजार मात्र)* अनुमन्य होगा। उन्होंने संबधित को एक सप्ताह के भीतर संबंधित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *