भाजपा पार्षद ने युवक की गोली मार कर हत्या की, पार्षद पुलिस हिरासत में ,पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है,गोली किन कारणों से मारी जांच में जुटी,

Spread the love

फोटो – गोली मारने वाला आरोपी  पार्षद अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू

हल्द्वानी । हल्द्वानी शहर में एक बार फिर गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा के पार्षद एवं संगठन में पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन लोहनी पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया।

फोटो -मृतक युवक नितिन लोहनी

पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है,गोली किन कारणों से मारी इसके बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है,गोली किन कारणों से मारी इसके बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है ,फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *