चंपावत को मिली बड़ी राहत, अब दुर्घटना व आपात स्थितियों में नहीं बहाना पड़ेगा पसीना,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से मॉडल जिला चंपावत में शुरू हुई ऐतिहासिक सुविधा, जनता ने किया स्वागत

Spread the love

 

 

चंपावत। अब तक दुर्घटना, आपात अथवा आकाशीय आपदाओं के समय लोगों को आवश्यक संसाधन और सहयोग जुटाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वाहन व्यवस्था से लेकर संबंधित कर्मियों की उपलब्धता तक, हर स्तर पर लोगों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की इस पीड़ा को समझते हुए मॉडल जिला चंपावत के लिए एक महत्वपूर्ण “स्वर्ग रथ” सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा राज्य में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है, जो फिलहाल उत्तराखंड के किसी अन्य जनपद में लागू नहीं है। इस जनसमस्या को मजबूती से शासन के समक्ष रखने में पूर्व जिलाधिकारी नवनीत पांडे, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं, की अहम भूमिका रही। अपने जिलाधिकारी कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस समस्या को नजदीक से देखा और इसके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए। वर्तमान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता दरबार के दौरान जिले को मिली इस नई सुविधा की जानकारी आमजन को दी। इस घोषणा के बाद लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व जिलाधिकारी नवनीत पांडे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे चंपावत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। यह पहल न केवल आपात स्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित करेगी, बल्कि चंपावत को वास्तव में मॉडल जिला बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *