जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत घने कोहरे एवं शीतलहर की स्थिति निरंतर बने रहने से विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित

Spread the love

 

 

नैनीताल, 4 जनवरी 2026 सूवि।

 

 

जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बने रहने से विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में नैनीताल जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

 

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा उक्त संबंध में आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद नैनीताल में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 5 जनवरी 2026 से दिनांक 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

 

जिला अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए हैं कि वह उक्त आदेश की सूचना समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *