

हल्द्वानी ।
कुमाऊं कमिश्नर/ सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि होली के त्यौहार का समय होने के कारण काफी लोगों का वाहनों के माध्यम से आवागमन रहता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मदिरा का सेवन कर वाहनों को चलाने, ओवर लोडिंग और ओवर स्पीडिंग की अधिक संभावना रहती है।
कमिश्नर रावत ने इस संबंध में मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु जनपद स्तर पर लगातार संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क मार्गों के आसपास बहुत स्थानों पर निर्माण सामग्री अनियंत्रित पड़ी रहती है जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की अनियंत्रित रूप से सड़कों में पड़ी सामग्री को तुरंत हटाते हुए ऐसी सामग्री डालने वालों को चिन्हित कर पुलिस अधिनियम में तहत चालान की कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।


