
फोटो – पदक प्राप्त फायर कर्मियों को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक अजय गणपति।

मॉडल जिला चंपावत की राष्ट्रीय पहचान और मजबूत।
फायर कर्मियों ने राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में जीते स्वर्ण व कांस्य पदक, एसपी ने किया सम्मानित।
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के तहत विकसित हो रहे मॉडल जिला चंपावत ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जिले के फायर सर्विस कर्मियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चंपावत का नाम रोशन किया है।
राजस्थान के उदयपुर में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन–2026 में जनपद चंपावत में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 90 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं फायर सर्विस चालक नीरज जोशी ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
राष्ट्रीय मंच पर दोनों कर्मियों की इस उपलब्धि से जनपद चंपावत और उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ा है। पदक जीतकर चंपावत पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने दोनों फायर कर्मियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सफलता चंपावत जिले की कार्यक्षमता, अनुशासन और खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा भी दोनों फायर कर्मियों को बधाई देते हुए उनके प्रति मंगल कामना व्यक्त कि है कहा उनके प्रयासों से दूसरे लोगों को भी न ई प्रेरणा मिलेगी।


