उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर किए फेरबदल, ललित मोहन रियाल बने नैनीताल के नये जिलाधिकारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आदेशों के मुताबिक ललित मोहन रयाल को नैनीताल जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है

वहीं, हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में परितोष वर्मा को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही धारी के एसडीएम के.एन. गोस्वामी को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) चंपावत बनाया गया है

।