रक्षक बना भक्षक कलयुगी सौतेले पिता की करतूत

Spread the love

नैनीताल। कालाढूंगी में पिता पुत्री के रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी आठ वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को पॉक्सो में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी आठ साल की बेटी के साथ उसी के सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार देर शाम पिता अपनी सौतेली बेटी को खाने का सामना दिलाने के बहाने दुकान ले गया। आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंच बच्ची ने घटना की जानकारी मां को दी। मां ने पुलिस चौकी बैलपडाव में मामले में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *