मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में दो दिवसीय ईएनटी शिविर हुआ संपन्न ,150 से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार, 19 को वितरित की गई श्रवण मशीनें

Spread the love

 

फोटो – अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में आयोजित ईएनटी शिविर के समापन अवसर पर स्वामी एकदेवानंद जी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम।

 

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में आयोजित दो दिवसीय विशेष ईएनटी (नाक-कान-गला) शिविर का समापन चिकित्सालय प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 150 से अधिक रोगियों की निःशुल्क जांच और उपचार किया गया, जबकि 19 जरूरतमंद मरीजों को कान की श्रवण मशीनें प्रदान की गईं। सिलीगुड़ी से आए ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शेखर बनर्जी के नेतृत्व में ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. तिमर, अभिजीत बसु एवं वैशाली बसु की टीम ने आधुनिक मशीनों के माध्यम से कान के रोगियों का सफल उपचार किया। कई मरीज जो लंबे समय से कान बंद होने की समस्या से परेशान थे, उन्हें विशेष सफाई और उपचार के बाद कान सुनने की अनुभूति मिली। कुछ मरीजों ने उपचार के बाद पुरानी मशीनें हटाकर राहत महसूस की।

स्वामी एकदेवानंद जी ने चिकित्सा दल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार इस क्षेत्र में इस क्षेत्र में विशेषज्ञ सेवा उपलब्ध कराई गई, जिसे क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। वहीं डॉक्टरों ने भी यहां सेवा करने को गौरवपूर्ण अनुभव बताया और भविष्य में पुनः शिविर लगाने की इच्छा जताई। उन्होंने शिविर के संचालन में धर्मार्थ चिकित्सालय के डां अनुज, मनोज पुनेठा, सतिश पुनेठा, पंकज चौडाकोटी, दिनेश जोशी, अनील पुनेठा द्वारा दिए गए उल्लेखनीय सहयोग एवं उत्कृष्ट व्यवहार के आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रबुद्ध भारत के विद्वान संपादक स्वामी दिव्य कृपानंद जी एवं स्वामी आत्मप्रकाश नंद जी भी मौजूद रहे। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी ने जानकारी दी कि 8 से 12 अप्रैल तक चिकित्सालय में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ नाक-कान-गला, बाल रोग एवं फिजिशियन विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *