उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित,चार दिवसीय महोत्सव उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, लोककला और लोकजीवन को है समर्पित

Spread the love

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 के संबंध में आज सेवा संकल्प (धारणी) फाउंडेशन की अध्यक्षा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्धामपत्नी गीता धामी  ने प्रेस क्लब, देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। 05 से 08 फरवरी तक परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होने वाला यह चार दिवसीय महोत्सव उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, लोककला और लोकजीवन को समर्पित है।

 

इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के प्रेरणादायी व्यक्तियों को ‘नंदाशिखर सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा तथा 13 जनपदों से आए कारीगरों, शिल्पकारों, किसानों, लोक कलाकारों एवं स्वयं सहायता समूहों को एक सशक्त मंच मिलेगा।

 

वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को मजबूती देने वाला यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को आने वाली पीढ़ियों से जोड़ने का एक प्रयास है। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को भी सादर आमंत्रित किया कि वे इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता करें और उत्तराखंड की समृद्ध लोकविरासत को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

 

देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता एवं संस्कृति प्रेमियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और हमारी लोकविरासत को जीवंत बनाए रखने में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *