प्रख्यात साइकिलिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देवनाथ ने नगरनिगम के मेयर से की शिष्टाचार भेंट,नए राष्ट्रीय अभियान ‘मिशन भारत’ के संकल्प के बारे में महापौर को दी जानकारी

Spread the love

 

हल्द्वानी-काठगोदाम,

 

प्रख्यात साइकिलिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देवनाथ ने नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर  गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने नए राष्ट्रीय अभियान ‘मिशन भारत’ के संकल्प के बारे में महापौर को जानकारी दी।

सोमेन देवनाथ ने साइकिल यात्रा के माध्यम से सातों महाद्वीपों एवं 191 देशों का भ्रमण कर लगभग 2 लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की है। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रत्यक्ष जनसंवाद को माध्यम बनाकर किए जा रहे उनके इस अभियान की महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने सराहना की।

महापौर ने कहा कि “साइकिल को पर्यावरण, स्वास्थ्य और सीधे जनसंवाद का माध्यम बनाकर सोमेन देवनाथ द्वारा किया जा रहा यह भगीरथ प्रयास अत्यंत सराहनीय है। मैं उनके ‘मिशन भारत’ जैसे पवित्र और राष्ट्रव्यापी अभियान की पूर्ण सफलता की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि देश का युवा वर्ग उनके राष्ट्र प्रथम के संकल्प से प्रेरित होकर समाज निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देगा।”

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सोमेन देवनाथ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके आगामी अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *