

आज पहाड़ी आर्मी के हस्ताक्षर अभियान का 14 दिन है
जो महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना जी के नेतृत्व मे आवास विकास अजंता चौराहे पर रहा*
हल्द्वानी।
नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता जीना ने बताया माँ जिया जिन्हें ‘कुमाऊं की लक्ष्मीबाई’ और मां जिया के नाम से भी जाना जाता है जो उत्तराखंड की एक ऐतिहासिक एवं लोक-वीरांगना थीं।
जिन्हे कुमाऊं के लोग राजमाता जिया के नाम से जानते हैं और कुलदेवी के रूप मे पूजते है
जिनका कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी शहर के रानी बाग (चित्रेश्वर धाम) में पौराणिक मंदिर भी है पर आज कुछ अतत्ताई लोगों ने उस मंदिर मे अतिक्रमण कर उस पौराणिक मंदिर के ठीक बगल में विशालकाय शनि मंदिर के रूप मे अपना (स्टॉटप) कमाई का धंधा बना दिया है जो (हेमंत कुमार गुप्ता उर्फ भाईयू )है जिस मां की वह भूमि थी और जिस माँ का मंदिर था आज वहां उस मां का नाम हटाकर नवग्रह शनि मंदिर कर दिया जहाँ नौ लाख कत्युरी आते है बैसी लगती है वहा आज शनि मंदिर बना कर मंदिर के ऊपर ही शौचालय भी बना दिया मंदिर को खंडित कर दिया जिससे समस्त पहाड़ी समाज के आस्था व भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया जिसको हटाने के लिए पहाड़ी आर्मी संगठन लगातार प्रयास कर रहा है वह समस्त पहाड़ी समाज उनको समर्थन दे रहा है जिसमें महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर जी ने इल्जाम लगाया है कि शनि मंदिर वालों ने हमारे ही मंदिर को कब्जाया है और जब हम दर्शन करने गए तो हमारे ही ऊपर जानलेवा हमला किया और हमारे ही 49 लोगों पर मुकदमा किया यह कैसा न्याय है और कैसी सरकार है वह कैसे प्रशासन है जो कब्जदारों की सुनते हैं और हमारी मां की भूमि होकर हमारी नहीं सुनी!
तथा जिलाअध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल जी ने बताया कि जब 2 साल पहले ही इस शनि मंदिर को हटाने का आदेश आ चूका था तो ये किसके श्रय मे बनते जा रहा है कौन वो नेता पक्ष के लोग के जो ऐसे अत्ताइयो को श्रय दे रहे है हमारे पास पुरे दस्तावेज है अब हम चुप नहीं बैठेंगे पहाड़ी सामाज जाग चुका है आज हमारे हस्ताक्षर अभियान का 14 दिन है हम समस्त हल्द्वानी के चौक चौराहे में जाकर हस्ताक्षर अभियान कर रहे हैं अब यह आंदोलन उग्र होगा चाहे हमें अंदर ही क्यों न कर दे अब हम चुप नहीं बैठेगे इस अभियान में जिला, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा जी, नगर अध्यक्ष आनंद कन्याल जी, देवेंदर स्यालाकोटी जी,राजा रामलाल,मोहिनी देवी, मनोज रावत,प्रदीप रौतेला, अंजू पांडे, नीमा भट्ट,रमा पांडे,गीता बिष्ट, हरेंदर राणा, आदि मौजूद रहे



