नैनीताल पुलिस ने चोरी की दो सबसे बड़ी वारदातों का किया खुलासा, 9 लाख से अधिक के सोने- चांदी के आभूषण व नगदी बरामद

Spread the love

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में मुखानी क्षेत्र में घटित 02 चोरियों की घटना का खुलासा,चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अन्तर्राज्यीय शातिर चोर पुलिस ने किया  गिरफ्तार।

एसओजी तथा मुखानी पुलिस को मुखानी क्षेत्र में घटित चोरी के दो अलग-अलग मामलों का अनावरण करने में बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि 14 मार्च को ललित सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी सत्यानंद कॉलोनी गली नंबर 10 बिठोरिया नंबर 01 मुखानी नैनीताल ने थाना मुखानी में दिनांक 10.01.2026 से 15.01.2026 के बीच अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से 50 हजार की नगदी व चांदी के जेवरात चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में F.I.R. NO. 27/26 धारा 305(a)/331 (4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के सुपुर्द की गयी।

वहीं दूसरा मामला दिनांक 1 अप्रैल को घनश्याम चंद्र पुत्र विशन राम निवासी हरि शिव विहार हिम्मतपुर मल्ला मुखानी नैनीताल ने उपस्थित थाना हाजा आकर दिनांक 16.11.25 से 19.11.25 के बीच वादी के घर का ताला तोड़कर घर से सोने चांदी के आभूषण हुआ कुछ नगदी चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा F.I.R. NO. 35/26 धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गई।

 

जिसमें एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. द्वारा मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत* पुलिस टीम गठित कर तत्काल मामले का अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

और उक्त निर्देश के अनुपालन में एसपी सिटी  मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  अमित कुमार के पर्यवेक्षण* तथा *थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी एवं  राजेश जोशी प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति लिप्त होना पाया गया।

 

*पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, पूछताछ, सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस* के आधार पर दिनांक *03.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा गुसाईपुर तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति मुंशी राम उर्फ सोनू* पुत्र दीपचंद निवासी कस्बा बेहट मोहल्ला महाजनान थाना व कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर उम्र 41 वर्ष को *चोरी के आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार* किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *