स्थापना दिवस पर नागरिकों ने ली मतदाता शपथ स्वीप जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नागरिकों को दिलाई मतदाता शपथ

स्वीप कार्यक्रम: स्थापना दिवस पर नागरिकों ने ली मतदाता शपथ

 

चम्पावत। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को जिला सभागार में आयोजित स्वीप जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव में बिना प्रलोभन या भय के मतदान करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना और लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।