हरेला प्रतियोगिता–2026″ का हल्द्वानी में पूर्व प्रदेश संयोजक आई टी भुवन जोशी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत लामाचौड़ में जिला पंचायत सदस्य डा. छवि कांडपाल के द्वारा किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की 353- 286 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

Spread the love

 

जुलाई, 2026/हल्द्वानी-काठगोदाम।

लोकपर्व हरेला के शुभअवसर पर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर  गजराज सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में नगर में दो स्थानों पर “हरेला प्रतियोगिता–2026” का आयोजन किया।

प्रथम आयोजन कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत लामाचौड़ में जिला पंचायत सदस्य डा छवि कांडपाल के द्वारा किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की 286 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

द्वितीय आयोजन हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत पाॅलीशीट में पूर्व प्रदेश संयोजक आई टी भुवन जोशी के द्वारा किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की 353 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

महापौर गजराज बिष्ट इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं प्रकृति संवर्धन के लिए प्रेरित करना है।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डा हरीश ने मार्गदर्शन करते हुये इस अनूठी पहल के लिये महापौर गजराज बिष्ट की सराहना करते कहा कि हरेला महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा, प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। हरेला के माध्यम से समाज में हरियाली बढ़ाने, जैव विविधता के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया जाता है। बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से हरेला महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, चित्रकला, पौधारोपण और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी लोक विरासत से परिचित कराया गया। ऐसे कार्यक्रम न केवल उनमें अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देते हैं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हरेला महोत्सव केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और हरित भविष्य की ओर प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है।

प्रथम कार्यक्रम में हरेला प्रतियोगिता के कार्यक्रम संयोजक डा छवि कांडपाल ने प्रथम पुरस्कार हेमा पांडे, द्वितीय पुरस्कार मंजू अरोरा, तृतीय पुरस्कार नीलम जोशी सहित 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार की घोषणा की।

द्वितीय कार्यक्रम में हरेला प्रतियोगिता के कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रदेश संयोजक आई टी भुवन जोशी ने प्रथम पुरस्कार भावना बिष्ट, द्वितीय पुरस्कार देवकी देवी, तृतीय पुरस्कार राधा बिष्ट सहित 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार की घोषणा की।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा, प्रधान त्रिवेणी गयाल, सचिन साह, प्रमोद बोरा, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, संजय दुम्का, संजय जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *