


16 जुलाई, 2026/हल्द्वानी-काठगोदाम।
लोकपर्व हरेला के अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट द्वारा श्री चित्रशिला घाट रानीबाग पर विद्युत शवदाह गृह परिसर पर वृहद वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण पर ज़ोर दिया।
महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि हरेला पर्व मानव और प्रकृति के बीच संतुलन का संदेश देता है। वृक्षारोपण मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण देने का एक संकल्प है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी गणमान्य जनों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण को हरा-भरा रखने का सामूहिक प्रयास किया।
इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा , रेंजर्स नितेश तिवारी , नामित पार्षद हरीश जोशी , मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट , मां शीतला मंदिर कमेटी अध्यक्ष सचिन साह , पार्षद प्रतिनिधि गोपाल भट्ट व विक्रम अधिकारी , पूर्व पार्षद भुवन तिवारी , पूर्व प्रधान महेश भंडारी , भाजपा कार्यालय प्रवास और कार्यक्रम प्रकोष्ठ सह संयोजक रवि रौतेला , मत्स्य सहकारी संघ उपाध्यक्ष संदीप भोज , वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डा चन्द्रशेखर टोलिया, गणेश भट्ट, गणेश आर्या , भावेश गोस्वामी , नक्षत्र सिंह , प्रकाश बृजवासी और पंकज शाही सम्मिलित हुए।


