पिता की जान बचाने वाली साहसी बेटी किरण को डीएम ने किया सम्मानित, पूरे सभागार ने बजाई तालियां, गुलदार के हमले के दौरान बहादुरी दिखाकर बनी थी पिता की ढाल, जनता मिलन कार्यक्रम में मिला सम्मान

Spread the love

 

फोटो जनता मिलन कार्यक्रम में गुलदार के हमले के दौरान अपने पिता की जान बचाने वाली साहसी बेटी किरण देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। साथ में एपीडी बिम्मी जोशी।

चम्पावत। निकटवर्ती सिमलटा गांव में गुलदार के हमले के दौरान अदम्य साहस का परिचय देकर अपने पिता की जान बचाने वाली बेटी किरण देवी को सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता मिलन कार्यक्रम में सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किरण जैसी साहसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनके साहस की जितनी सराहना की जाए, वह कम है।

कार्यक्रम में एपीडी बिम्मी जोशी ने किरण देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके साहस को सलाम किया। इस दौरान सभागार में मौजूद सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किरण का स्वागत और अभिनंदन किया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *