

देवीधुरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की मुख्यमंत्री ने की विधिवत घोषणा।
देवीधुरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन खुशनसीब लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्हें पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में यहां पांचवीं बार आने के लिए मां बाराही ने उन्हें बुलावा दिया था। दरअसल मां बाराही के दरबार को अपना मायका बताने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां बाराही के प्रति उनकी आस्था ही उन्हें यहां आने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती रही है। मां बाराही की ऐसी शक्ति है कि जो व्यक्ति उन्हें जिस रूप में उनकी उपासना करता है उसे उसी रूप में उसका प्रतिफल मिलता रहता है। मां बाराही द्वारा बग्वाल मेले मै लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को बुलावा भेजना यह स्वयं मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय लोगों के लिए एक शुभ संकेत है। वेद पुराणों के जानकार, बाराहीशक्तिपीठ मंदिर
ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी का कहना है कि मां बाराही की शक्ति अपरंपार है। यहां बगैर मां के आदेश से कोई पत्ता भी नहीं हिलता है। उनका कहना है की मंदिर के शिलान्यास के समय मुख्यमंत्री द्वारा यहां तीन विशाल शिलाओं के बीच स्थित “गब्बौरी” विश्व की ऐसी आलौकिक शक्ति का उन्होंने जिस रूप में वर्णन किया यह भी मां बाराही उनके मुंह से कहलवा रही थी।जहां तक मुख्यमंत्री का लगातार पांचवीं बार आने का सवाल है उन्हें मां बाराही ने इस धाम सहित सभी उत्तराखंड के देवालयों एवं शिवालयों को नया रूप व स्वरूप देने का एक निमित्त बनाया हुआ है। श्री जोशी के अनुसार बाराही धाम का यह मंदिर साधारण न होकर यह लाखों लोगों की संस्कृति, प्रकृति, सोच, समझ, आस्था, विश्वास के साथ जीवन का समग्र रूप है।आज मुख्यमंत्री ने देवीधुरा को नगर पंचायत का दर्जा देने समेत कई घोषणाएं करते हुए कहा कि गोलज्यू कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर एवं मानस माला के तहत पूरे जिले के धार्मिक स्थलों को ऐसा रूप व स्वरूप दिया जा रहा है जिससे आने वाले समय में यह स्थल धार्मिक व आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से ऐसा महत्वपूर्ण जिला बनने जा रहा है जिससे यहां का सामाजिक व आर्थिक विकास होगा। मेले के मुख्य अतिथि के रूप में आए मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर उनका हर व्यक्ति व वर्ग द्वारा शानदार स्वागत कर उनके द्वारा यहां के विकास को नई दिशा दिए जाने के लिए आभार जताया। महिलाओं द्वारा उन्हें राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने देवी के नौ रूपों में सजी छोटी बालिकाओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
फोटो- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ दुर्गा के रूप में सजी सवरी देवी स्वरूपा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए।

मुख्यमंत्री के साथ कई विशिष्ट जनों द्वारा भी देखी गई बग्वाल

देवीधुरा। यहां बग्वाल देखने के लिए लोगों में बड़ा कौतूहल बना हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई विशिष्ट जनों द्वारा भी बग्वाल देखी गई जिनमे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिपो अध्यक्ष आनंद अधिकारी,सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी,दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर, श्याम नारायण पांडे, मुकेश महाराणा, सुभाष बगौली, मनोज कालाकोटी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल,पूर्व संसद महेंद्र पाल, बाराही मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी,वरिष्ठ नेता सतीश चन्द्र पांडे, कांग्रेस नेता हरीश पनेरु जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव,डीएफओ धेनू पुरुषोत्तमम, सीडीओ डॉ जीएस खाती, अपर जिला अधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम सदर विपिन पंत, मेला मजिस्ट्रेट नितेश डांगर, पीसीएस अधिकारी श्री डालाकोटि, सीएमओ डॉ देवेश चौहान समेत तमाम लोग दर्शक दीर्घा से बग्वाल देख रहे थे।



