कोटाबाग में आरंभ एक पहल संस्था द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक आयोजन में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने आरंभ एक पहल संस्था को बधाई और शुभकामनाएं दी

Spread the love

कोटाबाग।

कोटाबाग में आरंभ एक पहल संस्था द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक आयोजन मेंमुख्य अतिथि हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट कार्यक्रम में मौजूद रहे। जहां कार्यक्रम में श्वेता मेहरा ने अपने ढाई हाथ धमेली पूजीरे कमरा गानों में लोगों को खूब झुमाया, और लोगों ने खूब डांस किया। तो वही कार्यक्रम में नई दिशा समिति नैनीताल एवं मुनस्यारी डांस ग्रुप द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां आयोजित की गई। कार्यक्रम हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में उत्तरायणी कौतिक के कार्यक्रम आयोजन के लिए आरंभ एक पहल संस्था को बधाई और शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि कुमाऊनी कार्यक्रम को लोगों के बीच आज भी लगातार जिंदा रखा है और लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत संगठन दीपा ढ़ोडियाल, ममता वर्मा, चंपा छिमवाल, नवीन छिम्वाल, प्रमोद बोरा, महेंद्र नागर सहित कई अतिथि मौजूद रहे। तो वहीं संस्था के अध्यक्ष राहुल पंत , जितेंद्र बिष्ट, विवेक बधानी, नीरज जोशी, दीपक तिवारी, बृजेश फुलारा, पंकज शाह, सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *