पनचक्की रोड अंबिका विहार में बुजुर्ग सेवा निवृत्त वैज्ञानिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर जिलाधिकारी ने एपी बाजपेई को मजिस्ट्रियल जांच के लिए किया नामित

Spread the love

हल्द्वानी ।

 

नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी ने आम नागरिकों को अवगत कराया है कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को पनचक्की रोड स्थित अम्बिका विहार, हल्द्वानी के पास सड़क दुर्घटना, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गयी, की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के द्वारा उन्हें घटना की जांच हेतु जांच अधिकारी नामित किया गया है।

 

इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट ने उपरोक्त घटना के कारणों के संबंध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि वह 15 दिन के अन्दर अपना लिखित बयान, अभिकथन, मौखिक कथन अथवा उक्त के संबंध में कोई साक्ष्य हों. तो किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय/न्यायालय,हल्द्वानी में उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक से प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *