रसोई गैस को लेकर अफ़वाहों पर लगा विराम, रायनगर चौड़ी में 100 सिलेंडरों की घर-घर पहुंची आपूर्ति,जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में पहले की तरह डोर-टू-डोर वितरण, ग्रामीणों ने जताया आभार

Spread the love

 

फोटो – रायनगर चौड़ी में डोर-टू-डोर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति करते कर्मचारी।

 

लोहाघाट। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर फैली अफ़वाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशन में रविवार को रायनगर चौड़ी क्षेत्र में लगभग 100 घरेलू गैस सिलेंडरों की पहले की भांति डोर-टू-डोर डिलिवरी की गई।

ग्राम क्षेत्र में घर-घर जाकर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। पूर्व ग्राम प्रधान जितेन्द्र राय ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से गांव में पहले की तरह ही गैस की नियमित आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अफ़वाहों के बीच भी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यवस्था को सामान्य बनाए रखा है। इस दौरान ग्रामवासियों ने भी प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

उधर नगर क्षेत्र में भी अलग-अलग डिलिवरी प्वाइंटों पर गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस उपलब्ध हो सकी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *