मतदाता पंजीकरण :लोकतंत्र की पहली सीढ़ी,राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर देवकी गिरि गोस्वामी के कुशल निर्देशन में S.I.R.2026 ,

 

आज दिनांक 16 -10 -20 26 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर देवकी गिरि गोस्वामी के कुशल निर्देशन में S.I.R.2026 स्पेशल मीडिया ड्राइव के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी नोडल SVEEP नैनीताल के निर्देशानुसार अनुपालन में निम्नलिखित शीर्षक

  1. “मतदाता पंजीकरण :लोकतंत्र की पहली सीढ़ी “

“Voter registration:, first step to democracy”

पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें निर्णायक की भूमिका डॉ0 रश्मि पन्त, डॉ0 मंजरी जोशी, डॉ0 रेनू जोशी ने निभाई ।इस अवसर पर 11 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें खुशी साहू ने प्रथम स्थान, हर्षिता आर्या नै द्वितीय स्थान, वर्तिका जोशी व भाव्या कांडपाल ने तृतीय स्थान तथा करिश्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया ।छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ।15- 10 -20 26 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेयर श्री गजराज बिष्ट की उपस्थिति वाले कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओ को स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ बीना जोशी द्वारा छात्राओं को वॉटर आई.डी .बनाने हेतु फॉर्म- सिक्स , NVSP पोर्टल तथा संबंधित क्षेत्र के B.L.O, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करने को प्रेरित किया । कार्यक्रम की फोटोग्राफ , वीडियो क्लिप भी जिला निर्वाचन अधिकारी स्वीप को प्रेषित की जा रही है जिसे फेसबुक व इंस्टाग्राम में भी अपलोड कर दिया है ।

मतदाता पंजीकरण :लोकतंत्र की पहली सीढ़ी,राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर देवकी गिरि गोस्वामी के कुशल निर्देशन में S.I.R.2026 ,

मीडिया के माध्यम से सभी छात्राओं तथा नागरिकों से अनुरोध है कि अपना वोटर आईडी बनाकर जागरूक नागरिक बनकर नैतिक वोट का प्रयोग करें। इस अवसर पर स्वीप कमेटी के एंबेसडर डॉ नेहा सिंह, डॉक्टर पूनम आर्या, छात्रा एम्बेसडर करिश्मा भी उपस्थित रहे।