
घटना में शामिल प्रोफेशनल चोर मकसूद समेत 03 शातिर चोर बनबसा से गिरफ्तार, लगभग 22 लाख के जेवरात बरामद, वाहन सीज
हल्द्वानी । शहर के सबसे चर्चित कुसमखेड़ा इलाके में राधिका ज्वेलर्स चोरीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी में शामिल एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने ज्वेलर्स के बगल की दुकान में किरायेदार बनकर रहना शुरू किया और सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल, महाराष्ट्र और झारखंड के रहने वाले गिरोह के सदस्य शामिल हैं। गिरोह का मुख्य सरगना झारखंड निवासी मकसूद और महाराष्ट्र निवासी तनवीर बताया जा रहा है।एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 54 ग्राम सोना और 7.25 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है पुलिस के अनुसार इस वारदात में चार से अधिक चोर शामिल थे, जिनकी तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को गिरोह के बारे में कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका।गौरतलब है कि राधिका ज्वेलर्स में चोरी की यह घटना 20 दिसंबर को हुई थी, जिसके बाद से पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी थी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*पुलिस कार्यवाही-*
उपरोक्त चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए *डॉ० मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा *एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* को कुशल कार्ययोजना बनाते हुए टीमों का गठन कर घटना के खुलासे एवं अभियोग के कुशल अनावरण हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुपालन में एस०पी० हल्द्वानी द्वारा *सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो कुछ संदिग्ध व्यक्ति वाहन सं० UP31AU-5867 बुलैरो के साथ दिखाई दिए। जिनकी तलाश / गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें उत्तराखण्ड के *विभिन्न जनपदों, नेपाल बॉर्डर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा व झारखण्ड* आदि जगह रवाना हुई व मुखबिर मामूर किए गए। पुलिस टीमों द्वारा सी०सी०टी०वी० सर्विलांस एवं मनुअल इन्टैलिजैन्स द्वारा अथक प्रयात्तों से आज *दिनांक-04.01.2026 को प्रातः* चोरी की घटना में संलिप्त *04 अभियुक्तगणों चोरी के सामान के साथ नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा जनपद चम्पावत* से गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमा में चोरी हेतु प्रयोग किये गये वाहन बोलेरो को अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु थाना मुखानी में दाखिल किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त व बरामदगी का विवरण-*
*1-* अभियुक्त बसंत खत्री पुत्र चंद्र खत्री निवासी ग्राम दैइजी थाना दैइजी महेंद्रनगर जिला कंचनपुर नेपाल के पास से सफेद रंग के कागज में लिपटे पीली धातु के तीन कान के झुमके व तीन कानफुल ।
*2-* अभियुक्त तनवीर अहमद पुत्र अकबर कुरैशी निवासी गुलबर्गा कुरला ईस्ट थाना चुनाभट्टी मुंबई से एक सफेद भूरे रंग के चौकदार रुमाल में दो पीली धातु के कंगन ।
*३-* अभियुक्त इमरान शेख पुत्र मजबूर शेख निवासी अजुल टोला थाना राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड के कब्जे से एक सफेद धातु की ब्रिक ।
*4-* अभियुक्त मकसूद शेख पुत्र अकबर से एक निवासी अमानत डियारा पोस्ट पियारपुर थाना उधवा राधानगर जिला साहिबगंज झारखंड के पास से एक सफेद कागज में लिप्त तीन पीली धातु के झुमके व एक सफेद धातु का सिक्का।( गैंग लीडर)
*आपराधिक इतिहासः-* पूछताछ पर अभियुक्त मकसूद शेख ने अपने विरुद्ध *रांची और सूरत जिले में चोरी के अभियोग* पंजीकृत होना बताया है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित जनपदों से जानकारी ज्ञात की जा रही है। उपरोक्त सभी अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास अन्य जनपदों एवं राज्यों से ज्ञात किया जा रहा है।
*कुल बरामद माल*
*1.* पीली धातु 54 ग्राम कीमत करीब 6.50 लाख रूपये
*2.* सफेद धातु-7.245 कि०ग्राम कीमत करीब 15.50 लाख रूपये
*3.* घटना में प्रयुक्त वाहन – UP31AU-5867 बुलैरो ।
*नोट-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त सराहनीय कार्य हेतु टीम को 2,500 रूपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।


