मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल कुमाऊं द्वार महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग, कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में आयोजित हो रहा है सांस्कृतिक महोत्सव

नैनीताल- 24 अक्टूबर, 2026 सू.वि.

 

जिलाधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी 25 अक्टूबर, 2026 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

 

माननीय मुख्यमंत्री हड़खोला हेलीपैड, पिथौरागढ़ से प्रस्थान कर अपराहन 04:45 बजे गौलापार हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे और हेलीपैड से प्रस्थान कर राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस गौलापार, काठगोदाम पहुंचेंगे। तत्पश्चात मा. मुख्यमंत्री सायं 6:45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।