कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट,ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी निजात

 

काठगोदाम से HMT- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

 

कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने काठगोदाम से HMT- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग के निरीक्षण के लिए उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के दौरे के दौरान इस बहुप्रतीक्षित काठगोदाम-HMT -अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को तेजी व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि इस बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री धामी से की थी, उसके बाद मुख्य्मंत्री जी ने स्वीकृति की!मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कुमाऊं मंडल के निवासियों और यहाँ आने वाले पर्यटकों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

“काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। यह बाईपास मार्ग न केवल यात्रा का समय घटाएगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति देगा।”

उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी देने और स्वयं धरातल पर आकर निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समस्त भीमताल विधानसभा व कुमाऊं की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।