मानपुर उत्तर नितिन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल, हत्याकांड में पिता-पुत्र की रही भूमिका

Spread the love

हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने मानपुर उत्तर हत्याकांड का तेजी से खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और उसके बेटे को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 55 मानपुर उत्तर का है, जहां 4 जनवरी की रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने नामजद आरोपी अमित बिष्ट को मात्र 4 घंटे में गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो नाली बंदूक बरामद की।
जांच में आरोपी के 19 वर्षीय बेटे जय बिष्ट की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण पुराना आपसी विवाद है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *