
ठेकेदार गोकुल मेहरा ने किया हरीश रावत के साथ धोखाधड़ी फिर खुद ही बदनाम करने के लिए अनर्गल वीडियो से सोसल मिडिया में छवि धूमिल की पुलिस पर भी लगाए संगीन आरोप*
आज पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कानपुर के नेतृत्व में पहाड़ी आर्मी की टीम कोतवाली प्रभारी हल्द्वानी में गई जहां पर उन्होंने एक तहरीर दी और फिर उन्होंने कहा की पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं जो इंजीनियर गोकुल मेहरा मुकेश बिष्ट ब्लॉगर कोरंगा डेली ब्लॉग के द्वारा सोशल मिडिया में वीडियो फ़ोटो के माध्यम से कहा गया कि पहाड़ी आर्मी शहर में ब्लेकमेलिंग कर रही है जिसमें मुखानी पुलिस और भोटिया पड़ाव पुलिस भी शामिल है उन्होंने ठेकेदार गोकुल मेहरा, मुकेश बिष्ट कोरंगा ब्लॉगर पर धोखा धड़ी,और छबि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है।
उन्होंने कहा गोकुल मेहरा नाम के ठेकेदार ने हरीश रावत और विनोद नेगी के 48 लाख रूपये देने है देंनदारी से बचने के लिए अनैतिक कृत्य कर रहा है और बदनाम कर रहा जबकि 27/12/2025 को मुखानी थाने में और 29/12/2025 हल्द्वानी कोतवाली में इसके खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की है जब इसको पुलिस ने फोन किया तो यह वहा आकर वीडियो बनाकर चला गया अब आधी अधूरी वीडियो सोसल मिडिया में डालकर सनसनी फैला रहा है इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल महिला जिला अध्यक्ष प्रीमेवर नगर अध्यक्ष कविता जीना गीता बिष्ट संजय आर्य,बसंत बिष्ट,अंजू पांडे,मोहन बोरा,दीपा बोरा, हिमांशु शर्मा, लाल सिंह रावत, सूजान सिंह दसोनी, हरेंद्र सिंह राणा, हेमा कांडपाल, हेम भट्ट आदि लोग मौजूद रहें।


