देहरादून के बसंत उत्सव में छाए चंपावत के जैविक उत्पाद मॉडल जिला की पहचान बने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट, स्टॉल पर उमड़ी भीड

Spread the love

 

फोटो – देहरादून के लोक भवन में बसंत उत्सव के दौरान बाटुली एफपीओ के जैविक उत्पादों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़।

 

लोहाघाट। राजधानी स्थित लोक भवन में आयोजित बसंत उत्सव में मॉडल जिला चंपावत के जैविक उत्पादों ने लोगों का दिल जीत लिया। पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले चंपावत से पहुंचे उत्पादों की ऐसी मांग रही कि कई वस्तुएं स्टॉल पर ही समाप्त हो गईं।

बाटुली एफपीओ द्वारा लगाए गए स्टॉल में हेम्प सीड ऑयल, हर्बल टी, रोजमेरी, लेमनग्रास समेत विभिन्न जैविक उत्पादों ने उपभोक्ताओं को खासा आकर्षित किया। एफपीओ के संचालक नरेंद्र मेहरा के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे इन उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता ने लोगों का विश्वास जीता।

वहीं सुखीडांग के हरीश जोशी द्वारा प्रदर्शित गोल्डन हनी, लेमनग्रास, अदरक, दाल-मसाले और जड़ी-बूटियों की भी जबरदस्त मांग देखने को मिली। हरीश जोशी के अनुसार बसंत उत्सव ने मॉडल जिला चंपावत के उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का काम किया है।

बसंत उत्सव में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि पहाड़ के जैविक उत्पाद अब राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *