

हल्द्वानी । शहर के रामपुर रोड स्थित पंचायत घर में एक निजी स्कूल द्वारा सच्चाई दिखाई जाने पर पत्रकार को धमकी दी गई जहां स्कूल प्रबंधक की पत्नी द्वारा पत्रकार को फेसबुक कमेंट के माध्यम से डराया धमकाया जाने की कोशिश की गई तो वहीं पत्रकार ने कुमाऊं कमिश्नर के कैंप कार्यालय में न्यू आदर्श कॉलोनी बेड़ापोखरा वासियों द्वारा स्कूल प्रबंधन और उनकी पत्नी द्वारा आए दिन अभद्रता करने के विषय में ज्ञापन दिया गया, साथ उनके द्वारा एक और ज्ञापन कॉलोनी में गेट लगाकर कॉलोनी वासियों के आवाजाही को बंद करना और रोड पर जगह-जगह बैरियर लगाकर यातायात को अवरुद्ध करना और आए दिन कॉलोनी वासियों को डराना धमकाना को ले लेकर दिया गया।
कुमाऊं कमिश्नर को दिये ज्ञापन में कॉलोनी के लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर से तत्काल संज्ञान लेने की बात कही गई।
बता दें की हल्द्वानी शहर के एक स्वतंत्र पत्रकार संजय पाठक के द्वारा जब इस खबर को अपने पोर्टल के माध्यम से प्रकाशित किया गया तो उन्हें स्कूल की ओर से धमकी मिलने लगी और यहां तक उन्हें कोर्ट में मिलने की भी धमकीं दी गई। वहीं पत्रकार संजय पाठक ने न्यू आदर्श कॉलोनी वासियों की कुमाऊं कमिश्नर को की गई शिकायत के आधार पर स्थल पत्रकारिता को दिखाया गया जिसमें पत्रकार ने न्यू आदर्श कॉलोनी में स्कूल की मनमानी को बंद करने और उसमें गेट लगाए जाने की खबर को प्रकाशित किया जिस पर कुमाऊं कमिश्नर के संज्ञान लेने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा तत्काल गेट को सड़क से हटा दिया गया । और खबर को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए मामले में पत्रकार को नोटिस भेजा है जिस पर पत्रकार द्वारा जवाब भी दिया जा रहा है।


