जिला पंचायत सदस्य बेला तोलिया के समर्थन में उतरे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत तूफानी प्रचार-प्रसार अभियान में जगह-जगह की गयी बैठक, बागी प्रत्याशियों की उम्मीदवारी पर उठाये सवाल।

  1. त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में 21 रामडी आन सिंह पनियाली सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के समर्थन में आज कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने तूफानी प्रचार-प्रसार अभियान कर बैठे की जहां विधायक ने इसाई नगर लामाचौड़ खास, रामपुर लामाचौड़,नाथूपुर पाडली में बैठक के दौरान भाजपा के बागी प्रत्याशियों को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के द्वारा निष्कासित करने की बात कही तो वही उनका कहना है कि वह पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार नहीं है और अगर वह पार्टी के बड़े नेताओं को अपने बैनर में इस्तेमाल करके चल रहे तो इससे यह सिद्ध नहीं होता है कि वह पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गये हैं उनका कहना है कि बेला तोलिया रिकॉर्ड वोटो से क्षेत्र से जीतने जा रही है और पूर्व के भांति ही उन्हें ही जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल का ताज से नवाजा जाएगा।

इस दौरान उनके प्रचार अभियान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनके बैठकों में बेला तोलिया को समर्थन दिया है तो चुनाव लड़ रही बेला तोलिया का कहना है कि उन्हें क्षेत्र में जनता का आपार समर्थन मिल रहा है और उनके द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र में करोड़ों के कार्य किये गये है

।