भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

 

फोटो – लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

लोहाघाट। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रुचि के निर्देश पर जिला अध्यक्ष दीपा जोशी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं श्री अन्न कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा बोरा मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला समूहों द्वारा स्टॉल लगाए गए और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा लता वर्मा ने किया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *