हरेला पर्व पर अमौली बना मिसाल, ग्रामीणों ने एक सप्ताह के निःशुल्क स्वच्छता अभियान का लिया संकल्प

Spread the love

 

फोटो – हरेला पर्व पर आदर्श ग्राम पंचायत अमौली में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते ग्रामीण।

 

लोहाघाट। हरेला पर्व के अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत अमौली के ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का अनूठा संदेश देते हुए पूरे गांव में एक सप्ताह तक निःशुल्क स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया है। अभियान के तहत ग्रामीण स्वयं श्रमदान कर गांव की साफ-सफाई करेंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी बनाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि हरेला केवल पेड़-पौधे लगाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ गांव को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।

अभियान के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र, हरीश चंद्र, मोहन चंद्र, भैरव दत्त, प्रमोद भट्ट, रवीश भट्ट, मनीष भट्ट, योगेश भट्ट और शेखर भट्ट सहित अनेक ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की। सभी ने ग्रामवासियों से बढ़-चढ़कर इस जनभागीदारी अभियान में शामिल होने और स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *