भिक्कियासैण में विनायक मोटर मार्ग में हुए बस हादसे में सात की मौत, दो बेहद गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स भेजा गया घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों और मृतकों के लिए गहरी संवेदना प्रकट की

रानीखेत के भीक्कियासैंण में । द्वाराहाट विनायक मोटर मार्ग में सुबह सुबह हुए भीषण बस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी, और वही करीब 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय और प्रशासन के लोगों ने राहत बचाव करते हुए लोगों को बस से निकाला जहां स्थानीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। इनमे से दो बेहद  गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें दो गंभीर घायलों नंदा देवी एवं राकेश कुमार को 108 एम्बुलेंस सेवा से रामनगर रेफेर किया गया था, जिसके बाद स्थानीय विधायक ने दोनों गंभीर घायलों के लिए शासन पर बात कर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी तथा दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया।

वहीं पुरी घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों और मृतकों के लिए गहरी संवेदना प्रकट की है।