कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी का सरकार की कानून व्यवस्था और भाजपा पर हमला, भाजपा पदाधिकारी और पार्षद के युवक पर गोली मारना जघन्य घटना ,अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला,कांग्रेस पार्टी घटना की कड़े शब्दों में करती है भर्त्सना

Spread the love

 

 

हल्द्वानी।  प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी द्वारा नितिन लोहनी को गोली मारने की जघन्य घटना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह घटना उत्तराखंड में भाजपा सरकार के संरक्षण में पनप रहे अपराध और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को उजागर करती है।

 

आज उत्तराखंड में बलात्कार, हत्याएं, छेड़छाड़, लूट एवं संगठित अपराध चरम पर हैं। सत्ता से जुड़े लोग और भाजपा के प्रतिनिधि खुलेआम कानून को हाथ में ले रहे हैं, जिससे आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

नितिन लोहनी पर हुआ यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज, कानून व्यवस्था और प्रदेश की शांति पर सीधा हमला है। भाजपा सरकार के तथाकथित “सुशासन” के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड को अपराधभूमि में बदलने का पाप भाजपा सरकार कर रही है, जो प्रदेश के भविष्य के लिए अत्यंत घातक है।

 

कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है ताकि प्रदेश में कानून का भय स्थापित हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *