फोटो – सुई गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ पर भगवती मंदिर से शिवनाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकालती महिलाएं

Spread the love

 

फोटो – सुई गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ पर भगवती मंदिर से शिवनाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकालती महिलाएं।

 

 

महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, मुख्य वक्ता जितेंद्र जी ने पंच परिवर्तन पर रखा विचार; सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झोड़ा नृत्य ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा।

 

 

लोहाघाट। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लोहाघाट खंड के कोलीढेक मंडल अंतर्गत सुई गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा भगवती मंदिर से शिवनाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में सहविभाग प्रचारक जितेंद्र जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और क्षेत्रवासियों से संघ कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानेश्वर थानापति धर्मराजानंदपुरी जी महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को समाज में जागरूक और सशक्त बनने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने अंग्रेजों के कालखंड का उल्लेख करते हुए समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश खर्कवाल ने की। इस दौरान समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले कई स्थानीय लोगों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक झोड़ा नृत्य ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजक सचिन जोशी, पप्पू बोहरा, कैलाश तलनिया, आनंद ओली, हरीश अधिकारी, नवीन गहतोड़ि, नवीन जोशी, भूपेश देव, जीवन तिवारी, शाम्भवी मुरारी, हितेश मुरारी, सुनील चौवे, मोहन जोशी, रामू जोशी, खष्टीबल्लभ जोशी, योगेश ओली, राजू गड़कोटी, चंद्रशेखर जोशी, जगदीश ओली, नीरज फर्त्याल, सतीश फर्त्याल, हिमांशु जोशी, उर्वदत्त जोशी, विपिन चतुर्वेदी, भुवन बोहरा, विनोद, सौरभ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *