
हल्द्वानी । ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में आगामी सत्र से होटल मैनेजमेंट इंजीनियरिंग डिप्लोमा और सिविल सर्विसेज की तैयारी को लेकर गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देने की तैयारियों को लेकर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रो (डाॅ) कमल घनशाला ने ग्राफिक एरा के बेरी पड़ाव स्थित परिसर में एक प्रेस वार्ता की ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि ग्राफ एरा की पूर्व छात्र मिनल नेगी ने सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 66वीं रैंक हासिल कर प्रदेश और ग्राफिक एरा का नाम रोशन किया है उन्होंने बताया कि काफी सीमित संसाधनों में मिनल नेगी ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । उनका कहना है कि देहरादून और हल्द्वानी में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारियों के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से दिया जाएगा ।
जिसमें गरीब परिवारों के ऐसे होनहार प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा उनका कहना है कि इसके लिए ग्राफिक एरा प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है और एक क्राइटेरिया के आधार पर ही होनहार प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा जिसमें 60 प्रतिशत अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों की सरकारों द्वारा काम किया जा रहा है उसे युवाओं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में स्टाटप के जरिए रोजगार मिलेगा इसके लिए ग्राफिक एरा की ओर से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई को लेकरगरीब बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें वह अपने होम स्टे के रोजगार में सहायक सहायक साबित होंगे उन्होंने बताया कि देहरादून भीमताल में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स भी बिना फीस के गरीब बच्चों के लिए फायदेमंद होगा और चयनित छात्र-छात्राओं को केवल आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी
उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उन्हें ग्राफिक एरा के माध्यम से उचित प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाए उसको लेकर ग्राफिक एरा ग्रुप एंड कम्युनिकेशन सदैव शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते आ रहा है । और उनका प्रारंभिक जीवन की पढ़ाई उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से हुई है और उन्हें उत्तराखंड से विशेष लगाव है उनका कहना है कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस का लक्ष्य रहा है ।


