ईमानदारी की मिसाल बने यातायात पुलिसकर्मी हेम माहरा, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित ,लोहाघाट टैक्सी स्टैंड पर मिला ₹34 हजार से भरा पर्स महिला को लौटाया, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता के लिए मिला सम्मान

Spread the love

 

 

फोटो – जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यातायात

 

चम्पावत। जनपद में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल पेश करने वाले लोहाघाट थाना क्षेत्र में तैनात यातायात पुलिस के जवान हेम माहरा को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी सराहना की। 58 वर्षीय हेम माहरा ने हाल ही में ड्यूटी के दौरान लोहाघाट टैक्सी स्टैंड के पास एक लावारिस पर्स बरामद किया था। पर्स में ₹34 हजार से अधिक की नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। ईमानदारी का परिचय देते हुए उन्होंने पर्स के वास्तविक स्वामी की तलाश की और बाराकोट निवासी मंजू देवी तथा उनकी पुत्री सपना को पूरा सामान और धनराशि सुरक्षित लौटा दी। हेम माहरा इससे पहले भी कई बार अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे चुके हैं। उन्होंने कई बार बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाने, यात्रियों का खोया हुआ सामान लौटाने और जरूरतमंदों की मदद करने जैसे कार्य किए हैं। एक बार उन्होंने कुत्ते के काटने से घायल महिला को स्वयं अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार भी करवाया था। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने हेम माहरा की सराहना करते हुए कहा कि 58 वर्ष की आयु में भी उनकी ऊर्जा, ईमानदारी और सेवा भाव पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि समाज और विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी उनके इस समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *